परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था अपने विद्यार्थियों को ज्ञान-विज्ञान से सशक्त करने और उन्हें देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था अपने विद्यार्थियों में सुसंस्कारिता के लिए अपेक्षित कौशल, देशप्रेम, उत्तम नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति के प्रति सम्मान भाव के सृजन हेतु अभिलक्षित एवं प्रयत्नरत है। हम अपने छात्रों को देश से जाति, पंथ, लिंग, धर्म व भाषा पर आधारित भेद-भाव के उन्मूलन के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।